कैमूर मंडी भाव: सर्राफा बाजार से लेकर कृषि मंडी तक, जानें आज क्या हैं सोने-चांदी और अनाज के रेट

Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 22 May 2026 6:30 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

कैमूर जिले के सर्राफा बाजार और कृषि मंडी में शुक्रवार को मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. लगन का सीजन खत्म होने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जहां मामूली उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं कृषि मंडी में बाहरी सब्जियों की आवक से आलू-प्याज और हरी सब्जियों के दामों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट. कैमूर जिले के सर्राफा बाजार और कृषि मंडी में शुक्रवार को मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. लगन का सीजन खत्म होने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में जहां मामूली उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं कृषि मंडी में बाहरी सब्जियों की आवक से आलू-प्याज और हरी सब्जियों के दामों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, लहसुन की कीमतों में अभी भी हल्की बढ़त बरकरार है.

सर्राफा बाजार: क्या हैं सोने-चांदी के भाव

स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, लगन का सीजन खत्म हो गया है, इसलिए भविष्य में कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल भाव में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. शुक्रवार को बाजार के संभावित आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट सोना: 1,62,835 रुपये प्रति 10 ग्राम (गुरुवार को यह 1,62,305 रुपये था)
  • 22 कैरेट सोना: 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 1,19,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: 2,72,000 रुपये प्रति किलो
  • चांदी के जेवर: 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी के बर्तन: 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (नोट: मेकिंग चार्ज अलग से देय होगा)

कृषि मंडी: अनाज, दाल और सब्जियों की ताजा रेट

आढ़ती संघ के जिलाध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन के मुताबिक, मंडी में लहसुन की तेजी कुछ थमी है. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम और गिरने की संभावना है. बाहर से आने वाली हरी सब्जियां भी अब सस्ती हो रही हैं.

  • आलू: 1200 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल
  • प्याज: 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल
  • लहसुन: कीमतों में लगभग 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बरकरार
  • टमाटर: 1000 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल
  • गेहूं: 2200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल
  • धान (सामान्य): 1800 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल
  • चना: 4800 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल
  • मसूर: 5500 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल
  • अरहर: 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल
  • सरसों (तिलहन): 5000 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन