कैमूर में आज : आसमान से बरसेगी आग, 44 के पार जाएगा पारा, 5 दिनों तक झुलसाएगी गर्मी

Updated:
विज्ञापन
Heatwave

प्रतीकात्मक फोटो.

कैमूर जिले में प्रचंड गर्मी और हीटवेव का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है. पिछले दो हफ्तों से मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बाद अब गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार (22 मई) को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है.

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट. कैमूर जिले में प्रचंड गर्मी और हीटवेव का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है. पिछले दो हफ्तों से मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बाद अब गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार (22 मई) को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले पांच दिनों तक इस झुलसाने वाली गर्मी और उमस से लोगों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

दिन चढ़ने के साथ असहनीय होगी धूप

पिछले एक सप्ताह से जिले में पड़ रही बेहिसाब गर्मी शुक्रवार को और विकराल हो जाएगी. दिन चढ़ने के साथ ही धूप की चुभन तेज होगी और उमस अपने चरम पर होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आर्द्रता 73 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है. वहीं, 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे उमस और ज्यादा सताएगी.

कैसा रहेगा आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान: 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच.
  • न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच.
  • आसमान की स्थिति: सुबह और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और प्रशासन की अपील

हीटवेव और जानलेवा धूप को देखते हुए लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. अगर बहुत जरूरी काम से घर से निकलना पड़े, तो हेलमेट, टोपी, गमछा या छाता जरूर साथ रखें. शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए लगातार पानी पीते रहें और सावधानी बरतें.

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन