उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को संतुलित खाद उपयोग के लिए किया गया जागरूक

जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए कृषि अधिकारी
Kaimur News: सावठ पंचायत भवन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच और जैविक खेती के फायदे बताए गए. कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे.
Kaimur News (मैनुद्दीन शाह): कर्मनाशा-दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के सावठ पंचायत भवन पर सोमवार को कृषि विभाग की ओर से उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. जिसका मुख उद्देश्य रासायनिक खादों जैसे यूरिया और डीएपी का अंधाधुंध इस्तेमाल को रोकना और संतुलित उर्वरक का उपयोग और जैविक खेती को बढ़ावा देना है. ताकि कम लागत में पैदावार बढ़ाई जा सके.
संतुलित मात्र में उर्वरक डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया
साथ ही किसानों को मिट्टी जांच कराके ही संतुलित मात्र में उर्वरक डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया. जिससे मिट्टी बंजर नहीं होगी. इस कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक रिशु कुमार और सानंद कुमार सिंह और किसान सलाहकार अवनीश कुमार के साथ साथ किसान रामजी सिंह और रामपति शर्मा उपस्थित रहे.
Also Read: बेलागंज में किशोर शांतनु हत्याकांड: कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










