भगवानपुर प्रखंड के कई गांवों में 53 घंटे बाद बहाल हुई बिजली सेवा, लोगों को राहत

बिजली सेवा बहाल-फोटो
जिले के भगवानपुर प्रखंड के कई गांवों में करीब 53 घंटे बाद शुक्रवार की रात बिजली सेवा बहाल हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.
Kaimur News: (भगवानपुर से पंकज सिंह) जिले के भगवानपुर प्रखंड के कई गांवों में करीब 53 घंटे बाद शुक्रवार की रात बिजली सेवा बहाल हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, कई गांवों की बिजली व्यवस्था अब भी चरमरायी हुई है. पिछले बुधवार की शाम में अचानक आयी आंधी-पानी से बिजली के तार गिर गये थे, जिससे बिजली कट गयी थी.
53 घंटे के बाद बिजली आपूर्ति
इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.लोगों को चापाकल से पीने का पानी लाना पड़ा.शनिवार की सुबह देखा गया कि गुरुवार और शुक्रवार के तर्ज पर हीं कई गांवों के कई लोग भाड़े के जेनेरेटर से मोटर चला कर पानी की टंकी भर रहे थे. बताया जाता है कि एसडीओ के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह से लेकर बिजली कंपनी के कर्मियों व अधिकारियों ने काम शुरू किया. हालांकि, रात में 11 बजे से लेकर अगले एक घंटे के भीतर प्रखंड के कुल छह फीडरों से जुड़े आधे गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.
गांव में बहाल हुई बिजली
पावर सब स्टेशन भगवानपुर के संचालक ने बताया कि हमारे प्रखंड क्षेत्र में कुल छह फीडर हैं.इनमें टोड़ी, कसेर, नौगढ़, हनुमान घाट, इंजिनियर कालेज और ओर्रां फीडर के नाम शामिल हैं. इनमें लगभग सभी फीडरों से संबंधित आधे गांवों के तारों में बिजली बहाल हो चुकी है, जबकि शेष गांवों और मुहल्लों में जल्द लाइन आ जायेगी.
गर्मी में ग्रामीणों को हुई परेशानी
इससे पेयजल उपलब्ध कराने और कुलर, पंखा, एसी चलाकर गर्मी से राहत पाने, मोबाइल रिचार्ज कराकर संबंधियों से हाल-चाल पूछने, खाना बनाने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ा. उम्मीद जतायी जा रही थी कि आज शाम तक कई गांवों में बिजली सेवा बहाल हो सकती है, वहीं कई गांवों या फिर मुहल्ले के लोगों को इस सेवा के लिए अब भी प्रतीक्षा करना पड़ सकता है.
Also Read:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










