Kaimur News : डिमांड कम से कैमूर में सोने के भाव में आयी एक हजार की कमी, चांदी स्थिर

Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 29 May 2026 7:10 AM

विज्ञापन

बाजार में भीड़

Kaimur News बाजार में मांग की कमी के चलते पिछले कुछ दिनों से कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है. हालांकि, गुरुवार को सोने की कीमतों में 6,000 की भारी गिरावट दर्ज की गयी थी, जिसके बाद आज शुक्रवार को भी इसमें करीब 1,000 रुपये की और कमी आने का अनुमान है.

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में मांग की कमी के चलते पिछले कुछ दिनों से कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है. हालांकि, गुरुवार को सोने की कीमतों में 6,000 की भारी गिरावट दर्ज की गयी थी, जिसके बाद आज शुक्रवार को भी इसमें करीब 1,000 रुपये की और कमी आने का अनुमान है. इस गिरावट के बावजूद आज बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है. स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने और चांदी के दाम में अभी आगे और भी बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन फिलहाल इससे ज्यादा भाव गिरने की उम्मीद नहीं है. कैमूर में आज सोने और चांदी के संभावित दाम

धातु और शुद्धता आज का संभावित भाव (मेकिंग चार्ज अलग से)

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,52,000 (एक दिन पहले यह ₹1,58,305 था)

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,38,000

18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,19,000

चांदी (प्रति किलोग्राम) ₹2,84,000

चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम) ₹2,000

चांदी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम) ₹2,200

मंडी अपडेट: आलू-प्याज और लहसुन की महंगाई पर लगा ब्रेक

सराफा बाजार के साथ-साथ कैमूर की सब्जी और अनाज मंडियों से भी आम जनता के लिए राहत की खबर है. बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थमती नजर आ रही है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में लहसुन की तेजी पर ब्रेक लग गया है और आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम भी और गिरने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से बाहरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अब हरी सब्जियां लगातार सस्ती हो रही हैं.

मंडी में आज शुक्रवार को थोक और खुदरा स्तर पर अनाज, दलहन, तिलहन और सब्जियों के भाव (प्रति क्विंटल) इस प्रकार दर्ज किए गये. 

अनाज और दालों के भाव (प्रति क्विंटल)

गेहूं : ₹2,200 से ₹2,500

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना: ₹4,800 से ₹5,400

मसूर: ₹5,500 से ₹6,200

अरहर: ₹6,500 से ₹7,500

तिलहन और सब्जियों के भाव (प्रति क्विंटल)

सरसों: ₹5,000 से ₹5,800

लहसुन (क्वालिटी के अनुसार): ₹800 से ₹1,000 (इसमें अभी भी ₹40 से ₹50 की मामूली बढ़त है)

आलू (थोक मंडी): ₹800 से ₹1,010 (खुदरा बाजार): ₹1,200 से ₹1,800

प्याज (थोक मंडी): ₹1,600 से ₹1,800, (खुदरा बाजार): ₹1,400 से ₹1,800

टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000 

बाजार संदेश: यदि आप सोना-चांदी खरीदने या घर के लिए राशन-सब्जी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो कीमतों में आई यह गिरावट आपके बजट को बड़ी राहत देने वाली है.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन