कैमूर में जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर इलाज करा रहे मरीज, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन

जर्जर भवन की तस्वीर

Kaimur News : कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित अतिरिक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र, धनेछा का भवन बाहर से रंग-रोगन के कारण ठीक-ठाक दिखाई देता है, लेकिन अंदर की स्थिति बेहद जर्जर है. छत और छज्जे का प्लास्टर लगातार टूटकर गिर रहा है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित अतिरिक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र, धनेछा का भवन बाहर से रंग-रोगन के कारण ठीक-ठाक दिखाई देता है, लेकिन अंदर की स्थिति बेहद जर्जर है. छत और छज्जे का प्लास्टर लगातार टूटकर गिर रहा है, जिससे यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छज्जे और छत से गिर रहा प्लास्टर

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन की केवल बाहरी रंगाई-पुताई कर दी गई है, जबकि अंदरूनी हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई. इसके कारण छज्जे और छत जर्जर हो चुके हैं और उनका प्लास्टर अक्सर टूटकर नीचे गिरता रहता है. लोगों का कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

Kaimur Medical news : ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति की जानकारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. यह मुद्दा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

भवन की मरम्मत की उठी मांग

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र भवन की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

स्वास्थ्य विभाग का कहता है कि

इस संबंध में पूछे जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. भवन की जर्जर स्थिति से विभाग को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके.

Also Read : बक्सर में मशरूम खेती की ट्रेनिंग: किसान और महिलाएं बढ़ रही सेल्फ इंडिपेंडेंट की ओर; कुल्हड़िया के एफपीओ में जुटे सैकड़ों लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन