Kaimur News : बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान पहुंचा 41 डिग्री, उमस व गर्मी बरकरार

Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 6:35 AM

विज्ञापन

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले 11 दिनों से तापमान में गिरावट के कारण मिली राहत अब खत्म हो चुकी है. जिले में एक बार फिर गर्मी का सितम शुरू हो गया है और पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले 11 दिनों से तापमान में गिरावट के कारण मिली राहत अब खत्म हो चुकी है. जिले में एक बार फिर गर्मी का सितम शुरू हो गया है और पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है. सोमवार से शुरू हुई उष्ण लहर (लू) के कारण भीषण गर्मी के साथ-साथ उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप और भारी उमस लोगों को परेशान करेगी, जिससे पारा 40 डिग्री के पार रहने की पूरी संभावना है.

दोपहर बाद आंधी और बारिश के आसार

मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को दोपहर के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. जिले में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, इसके बावजूद लोगों को उमस से तुरंत राहत मिलती नहीं दिख रही है.

पुरवा-पछुआ के खेल ने बढ़ाई उमस

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लगातार कभी पुरवा तो कभी पछुआ हवाओं के चलने और हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 60 प्रतिशत से अधिक होने के कारण उमस बरकरार रहेगी. आज मंगलवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान पूरब से पश्चिम की ओर 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी.

सोमवार को ऐसा रहा तापमान का हाल

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान लगभग 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

दोपहर 10 बजे के बाद बरतें सावधानी

मौसम के इस कड़े रुख को देखते हुए डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आज भी लोगों को तेज धूप, गर्मी और उमस से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. इसलिए, सुबह 10 बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. अगर बाहर जाना ही पड़े, तो धूप से बचने के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

विज्ञापन
JITENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन