Kaimur News : बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी व उमस चरम पर, पारा 36 से 38 डिग्री पर बरकरार
Published by : JITENDRA KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 7:15 AM
प्रतीकात्मक
Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद, बीते शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. हालांकि, इस बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गयी है
Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद, बीते शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. हालांकि, इस बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे लोगों को तपिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है. लेकिन, बारिश के तुरंत बाद बढ़ी अत्यधिक आद्रता के कारण अब उमस वाली गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को भी लोगों को इस चिपचिपी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.
दोपहर बाद आंधी और गरज के साथ बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, लगातार चल रही पुरवा हवा और हवा में आद्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 41 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण वातावरण में भारीपन और उमस बरकरार रहेगी. आज दिनभर तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल करेगी. हालांकि, दोपहर के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दोपहर बाद 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ झमाझम बारिश होने की भी पूरी संभावना है.
आज कैसा रहेगा कैमूर का तापमान?
आज सोमवार को भभुआ और आसपास के इलाकों में मौसम का गणित कुछ इस तरह रहने का अनुमान है:
अधिकतम तापमान: लगभग 36 से 38 डिग्री सेल्सियस.
न्यूनतम तापमान: लगभग 26 से 28 डिग्री सेल्सियस.
बादलों की स्थिति: सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.
हवा की रफ्तार व दिशा: 25 से 30 किमी प्रति घंटा, पूरब से पश्चिम की ओर हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी.
मौसम विभाग और डॉक्टरों की जरूरी सलाह
सुबह 10 बजे के बाद बरतें खास सावधानी: > मौसम के इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए आज भी लोगों को धूप और उमस से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. इसलिए, सुबह 10:00 बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. अगर बाहर जाना ही पड़े, तो धूप और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता जरूर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










