कैमूर के मोहनिया में 85 लाख की विदेशी शराब जब्त, एनएच-19 पर डीसीएम ट्रक से 5,670 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

चेकपोस्ट पर बरामद शराब

कैमूर के मोहनिया में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीएम ट्रक से 5,670 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

मोहनिया (कैमूर). कैमूर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर समेकित जांच चौकी से एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

650 पेटी शराब बरामद, कीमत करीब 85 लाख रुपये

उत्पाद विभाग के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान नंबर RJ32GE 8700 डीसीएम ट्रक को रोककर जांच की गई. तलाशी के दौरान ट्रक में खाली कार्टूनों के बीच बड़ी चतुराई से छिपाकर रखी गई करीब 650 पेटी विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 5,670 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है.

राजस्थान का चालक गिरफ्तार, हरियाणा से लाई जा रही थी खेप

इस मामले में गिरफ्तार चालक की पहचान जयपुर (राजस्थान) निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार लाई जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने ट्रक को रोककर यह बड़ी कार्रवाई की.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग

समेकित जांच चौकी स्थित उत्पाद चेकपोस्ट के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप किसके लिए मंगाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन