कैमूर के दुर्गावती में पुलिस की कार्रवाई, बाइक से 360 बोतल शराब बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर 360 बोतल शराब और एक बाइक जब्त की। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप मंगलवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक से भारी मात्रा में शराब बरामद की. हालांकि पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

बाइक से मिली 360 बोतल शराब

पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि शराब तस्कर नहर के रास्ते बाइक से बड़हरा गांव की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई. पुलिस वाहन को दूर से देखते ही तस्कर बाइक और शराब छोड़कर भाग निकले. तलाशी के दौरान बाइक पर रखी आठ पेटियों से कुल 360 बोतल शराब बरामद की गई.

शराब और बाइक जब्त, तस्करों की तलाश जारी

पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.


विज्ञापन
Mainuudin Sah

लेखक के बारे में

By Mainuudin Sah

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन