कैमूर के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में बदलाव, अब बायोमेट्रिक हाजिरी से ही मिलेगा वेतन

Updated:
विज्ञापन

बायोमेट्रिक हाजिरी बनाते अस्पताल उपाधिक्षक

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में अब बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही कर्मियों को वेतन मिलेगा। अस्पताल प्रशासन ने पारदर्शिता के लिए यह सख्त आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

मोहनिया. कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में अब नियमित और संविदा कर्मियों का वेतन केवल बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही दिया जाएगा. इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने मंगलवार शाम आदेश जारी किया. जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सभी कर्मियों को नियमित रूप से बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. आदेश जारी होने के बाद अस्पताल उपाधीक्षक ने स्वयं भी बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी हाजिरी दर्ज कर नई व्यवस्था की शुरुआत की.

जुलाई माह का वेतन भी बायोमेट्रिक रिकॉर्ड से मिलेगा

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलाई माह का वेतन भी बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा. नई व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों की उपस्थिति में पारदर्शिता आएगी, समय पर ड्यूटी सुनिश्चित होगी और वेतन भुगतान पूरी तरह डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा.

फर्जी हाजिरी पर लगेगी रोक

अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि किसी भी कर्मचारी की फर्जी हाजिरी अब संभव नहीं होगी. इसके लिए बायोमेट्रिक मशीन के पास सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी और पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. हाजिरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि व्यवस्था का सख्ती से पालन हो सके.

खबर के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रशासन

गौरतलब है कि अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर विवाद और बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना वेतन भुगतान के मुद्दे को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ. इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देशों का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया गया. नई व्यवस्था लागू होने से अस्पताल में कार्य संस्कृति और जवाबदेही दोनों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

क्या बोले अस्पताल उपाधीक्षक

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नियमित और संविदा कर्मियों का वेतन अब बायोमेट्रिक हाजिरी के आधार पर ही दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गार्ड और सीसीटीवी की निगरानी में हाजिरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन