कैमूर: हाटा में इतिहासकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, समाज सेवा का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाटा में इतिहासकार डॉ काशी प्रसाद जायसवाल की 90वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा स्थित प्रजापति वाटिका-दो में मंगलवार को जायसवाल समाज की ओर से विश्व विख्यात इतिहासकार एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 90वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधायक डॉ. चंद्र प्रकाश उपस्थित रहे. वहीं भाजपा नेत्री रितु जायसवाल, जायसवाल क्लब भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, मनोज जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, सिंहासन प्रसाद जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

व्यक्तित्व और योगदान को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ. जायसवाल का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है.

समाज सेवा और एकता का लिया संकल्प

नगर पंचायत हाटा के सभापति रमेश जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के आदर्शों पर चलने तथा उनके सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया. उन्होंने कहा कि 27 नवंबर 2014 को स्थापित जायसवाल क्लब समाज में एकता, जागरूकता, सेवा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन