कैमूर में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
post-mortem

पोस्टमार्टम के दौरान आए लोगों की तस्वीर

kaimur Husband Shoot Wife : कैमूर के अधौरा में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. आरोपी की हालत गंभीर है और वाराणसी में इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Kaimur Husband Shoot Wife : कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव में बुधवार को एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि पति जय हिंद सिंह ने अपनी पत्नी रीता देवी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वाराणसी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Kaimur News : विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

मृतका की पहचान 36 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है, जो बघौता गांव की रहने वाली थीं. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि जय हिंद सिंह ने आपा खो दिया और पत्नी पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं. गोली लगते ही रीता देवी जमीन पर गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया.

सांकेतिक तस्वीर

कैमूर की सभी खबरें यहाँ पढ़ें

घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वारदात घर के भीतर ही हुई, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. अचानक हुई इस घटना से घर में चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए.

Crime News : पत्नी की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

पत्नी को गोली मारने के बाद जय हिंद सिंह ने खुद को भी गोली मार ली. गोली उनके सीने में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अधौरा अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

सांकेतिक तस्वीर

जानकारी के अनुसार, फिलहाल उनका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

Husband Shoot Wife : पुलिस जांच में जुटी, गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही अधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई. प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को ही घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे बघौता गांव में मातम का माहौल है. मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है. परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं.

यह घटना न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असली वजह साफ हो पाएगी, वहीं प्रशासन लोगों से आपसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील कर रहा है.

Also Read : कैमूर में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, सात सदस्यों ने विशेष बैठक बुलाने की रखी मांग

विज्ञापन
Ranjeet Kr Patel

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kr Patel

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन