कैमूर में भूसा लदे ट्रैक्टर में ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे के बाद लगा लंबा जाम, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

Kaimur Accident

बैंक ऑफ इंडिया के सामने भूसा लदे एक ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग पर चढ़ गया.

विज्ञापन

Kaimur Accident: (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह) मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बैंक ऑफ इंडिया के सामने भूसा लदे एक ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग पर चढ़ गया.

चालक बाल-बाल बचा

हादसे में ट्रैक्टर चालक महेंद्र कुमार सुरक्षित बच गया. हालांकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.

सर्विस रोड से निकाले गए वाहन

जाम की स्थिति को देखते हुए पटना की ओर जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से निकाला गया. देर रात तक सड़क पर भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एनएचएआई और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने के बाद एनएचएआई की टीम और मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका.

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे फोन पर बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई को सूचित किया गया था. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराने में सहयोग किया.

Also Read: भभुआ में चार लोगों के सिरकटी लाश कांड में बड़ा खुलासा, इन पर पुलिस को शक, घर को किया गया सील

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन