कैमूर के अखिनी हत्याकांड में कार्रवाई, लापरवाही पर नुआंव थाने के एसआई निलंबित

Updated:
विज्ञापन

AI द्वारा सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिनी गांव हत्याकांड मामले में कैमूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नुआंव थाने के एसआई आशुतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

कैमूर जिले के अखिनी गांव में युवक रविंद्र कुमार की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. नुआंव थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) आशुतोष कुमार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

जांच में सामने आई लापरवाही

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 अगस्त की सुबह अधिवनी गांव के समीप एक व्यक्ति का हत्या के बाद फेंका गया शव बरामद हुआ था. जांच में मृतक की पहचान अखिनी गांव निवासी रविंद्र कुमार, पिता स्व. लक्ष्मण राम, के रूप में हुई. मामले की जांच के दौरान एसआई आशुतोष कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.

गुमशुदगी की शिकायत के बाद भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई

जांच में यह भी सामने आया कि रविंद्र कुमार 3 अगस्त की रात करीब 10 बजे दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजनों ने नुआंव थाना में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा.

सिर कटा शव मिलने से मचा था हड़कंप

अखिनी गांव में रविंद्र कुमार का सिर कटा शव तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे. अब संबंधित पुलिस पदाधिकारी के निलंबन को विभागीय जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन