कैमूर में सामने आया कुत्ता तो अनियंत्रित हुई बाइक, पुल से टकराकर एक युवक की मौत; दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्गावती थाना क्षेत्र में रात को हुए इस हादसे का कारण अचानक सामने आया एक कुत्ता बना, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई.

विज्ञापन

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा डहला-ककरैत मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर नहर पुल के पास रात करीब 11 बजे हुआ. दोनों युवक मोटरसाइकिल से दुर्गावती की तरफ से बिछिया जा रहे थे.

विज्ञापन

अचानक सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित हुई बाइक

बताया जाता है कि कल्याणपुर नहर पुल के पास पहुंचने के दौरान अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया. इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पुल से टकरा गई. टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे में राकेश कुमार की मौत

मृतक की पहचान बिछिया निवासी राकेश कुमार (30) के रूप में हुई है. वह वीरेंद्र गुप्ता के पुत्र थे. वहीं घायल युवक की पहचान रजत कुमार (24) के रूप में हुई है. वह भी बिछिया के रहने वाले हैं और रामलाल गुप्ता के पुत्र बताए गए हैं.

112 टीम ने घायल को अस्पताल भेजा

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने गंभीर रूप से घायल रजत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन