छात्रों को साइबर ठगी व सुरक्षा संबंधी दी गयी जानकारी
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Feb 2026 3:39 PM
प्रखंड अंतर्गत मानव भारती हेरिटेज स्कूल में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार द्वारा साइबर ठगी से बचने, मोबाइल के दुरुपयोग व यातायात परिवहन नियमों आदि की विस्तार से जानकारी दी गयी.
फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फेंक वीडियो से रहें सावधान, मोबाइल एप के संदिग्ध लिंक न खोलें चांद. प्रखंड अंतर्गत मानव भारती हेरिटेज स्कूल में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार द्वारा साइबर ठगी से बचने, मोबाइल के दुरुपयोग व यातायात परिवहन नियमों आदि की विस्तार से जानकारी दी गयी. विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फेसबुक, वाट्सएप व इंस्टाग्राम आदि पर जो फोटो व वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं, उनका दुरुपयोग करके 80 प्रतिशत से अधिक फेंक वीडियो परोसे जा रहे हैं. इससे बचने के लिए उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कभी भी मोबाइल पर किसी अज्ञात एप का लिंक आये तो उसे नहीं खोलना है, अन्यथा आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं. साइबर ठगी होने की स्थिति में यदि एक लाख रुपये से नीचे की ठगी हो तो संबंधित थाने में व एक लाख रुपये से ऊपर की राशि होने पर जिला के साइबर थाना में आवेदन किया जा सकता है. अभया ब्रिगेड पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस टीम का गठन किया गया है. यदि किसी भी कामकाजी महिला अथवा लड़कियों के साथ कोई समस्या होती है, तो वे संबंधित महिला अधिकारी से बात करके अपनी समस्या साझा कर सकती हैं. उनके निराकरण के लिए त्वरित प्रयास किये जायेंगे. विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को इन निर्देशों पर अमल करने को कहा व पुलिस टीम को धन्यवाद दिया. इस मौके पर एसआइ सीबी सिंह, उप प्राचार्य गोविंद प्रसाद सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










