खरीफ महाअभियान में किसानों को दी गयी जानकारी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के बैनर तले खरीफ महाअभियान 2025 अंतर्गत कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन के सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के बैनर तले खरीफ महाअभियान 2025 अंतर्गत कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह डिप्टी कलेक्टर श्रेया कुमारी, जैतपुर कला पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद, उप प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह उर्फ भोला सिंह व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार पासवान की उपस्थिति में दीप जला कर किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक शशि भूषण तिवारी ने किया. इस मौके पर जुटे किसानों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार पासवान द्वारा मौजूदा वर्ष में बीज वितरण जैसे धान, अरहर व अन्य मोटे अनाज के लक्ष्य के साथ कृषि यंत्र, खेतों की मिट्टी का नमूना लेने व बीज उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं, रामेश्वर पांडेय (प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, आत्मा) ने किसान पाठशाला व प्रशिक्षण अंतर्गत किसानों को कृषक व वैज्ञानिक वार्तालाप, किसान चौपाल, बिहार कौशल विकास मिशन उद्यान में नारियल, हल्दी, अदरक, ओल तथा आम की खेती करने के जानकारी दी. इसी क्रम में कृषि वैज्ञानिक मनीष कुमार द्वारा धान की खेती, फसलों में लगने वाले रोग, कीट इत्यादि के बारे में जानकारी मौके पर किसानों को दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन