बजरंग शक्ति घाट हजारों दीयों की रोशनी से हुआ जगमग

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 06 Nov 2025 4:01 PM

विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के अवसर पर बुधवार की देर शाम नगर पंचायत के सभी घाट हजारों दीये की रोशनी से जगमग हुए

विज्ञापन

कुदरा. कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के अवसर पर बुधवार की देर शाम नगर पंचायत के सभी घाट हजारों दीये की रोशनी से जगमग हुए. इधर, बजरंग शक्ति घाट विशेष रूप सजाया गया, जहां हजारों दीये जलाये गये. साथ ही घाट पर झालर व आकर्षक लाइटों की सजावट शहर के लोगों के लिए कौतुहल का केंद्र बना रहा. नगर पंचायत के युवा समाजसेवी अमित सिंह की टीम के सहयोगियों द्वारा इस वर्ष भी देव दीपावली को वृहत तौर पर मनाया गया. काफी संख्या में शहर के युवा, युवती व महिलाओं ने देव दीपावली को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायी. उक्त अवसर पर अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन