ePaper

भभुआ मंडलकारा के बंदी भी सीखेंगे कंप्यूटर, मिलेगा प्रशिक्षण

Updated at : 20 Apr 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
भभुआ मंडलकारा के बंदी भी सीखेंगे कंप्यूटर, मिलेगा प्रशिक्षण

भभुआ मंडलकारा के बंदी भी अब कंप्यूटर चलायेंगे.

विज्ञापन

भभुआ सदर. भभुआ मंडलकारा के बंदी भी अब कंप्यूटर चलायेंगे. इसको लेकर मंडलकारा प्रशासन की ओर से उन्हें बजाप्ते प्रशिक्षित किया जायेगा. ताकि, कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाया जा सके. मंडलकारा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि भभुआ मंडलकारा में वित्तीय वर्ष 2024-25 राज्य की स्कीम के अंतर्गत बंदियों के कौशल विकास के लिए कारा मुख्यालय द्वारा चार लाख 50 हजार की राशि से पांच कंप्यूटर सेट, पांच यूपीएस और पांच कंप्यूटर टेबल उपलब्ध कराया गया है. कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराये जाने के बाद डीएम के निर्देश पर मंडलकारा में बंद बंदियों के बीच बैच बनाकर कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है. मंडलकारा अधीक्षक ने बताया कि बंदियों को कंप्यूटर में पारंगत करने का उद्देश्य उन्हें समाज के मुख्य धारा में जोड़ना है. ताकि, वैसे बंदी कारावास की अवधि समाप्त करने के बाद एक सम्मानजनक जीवन जी सकें. विभाग का उद्देश्य बंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर उनके अंदर छिपी संभावनाओं को जागृत करना है. कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से वैसे बंदी एक नयी दिशा प्राप्त करेंगे और समाज में पुन: अपनी पहचान बना सकेंगे. = कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ने की है मुहिम दरअसल विभाग के मुताबिक कैदियों का कौशल विकास कर उनको रोजगार से जोड़ने की मुहिम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण को लेकर योजना बनायी गयी है. इसके तहत कैदियों का बैच बना कर उनको कंप्यूटर की व्यावहारिक समझ विकसित की जायेगी. = बंदियों के पुनर्वास के लिए है सार्थक पहल : डीएम भभुआ मंडलकारा में बंदियों को दिये जानेवाले कंप्यूटर ट्रेनिंग के संबंध में डीएम सावन कुमार ने बताया कि यह पहल बंदियों के पुनर्वास की दिशा में एक सार्थक प्रयास है, जो उन्हें स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन