शादी की नीयत से किशोरी को भगाया

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव से पढ़ने गयी किशोरी नहीं लौटी घर

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के गांव से पढ़ने गयी किशोरी को एक युवक ने शादी की नीयत से भगा ले गया. इस मामले में युवती के पिता ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में एक युवक पर पुत्री को शादी की नियत भगाने का आरोप लगाया है. युवक के माता-पिता पर भी पुत्री को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है. किशोरी के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री किसान इंटर कॉलेज में पढ़ने गयी थी. लेकिन, वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनकी बेटी को गांव के ही एक युवक ने शादी की नीयत से भगाया है. इसमें उसके माता-पिता ने भी भगाने में सहयोग किया है. थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन