कैमूर : APAAR ID में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 8 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका, 24 घंटे में मांगा जवाब

बीईयों का पत्र जारी
कैमूर जिले में APAAR ID निर्माण में लापरवाही के चलते आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्रवाई हुई है. बैठक से अनुपस्थित रहने पर सभी का वेतन स्थगित कर दिया गया है और 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार की गई है.
APAAR ID Bihar : कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड में अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) तेजस्विनी आनंद ने सख्त कार्रवाई की है. बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सभी का वेतन स्थगित कर दिया गया है. साथ ही 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है.
Kaimur news : बैठक से अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने बताया कि बीईओ कार्यालय से जारी पत्रांक-292 के अनुसार शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनाना अनिवार्य है. इसी कार्य के तकनीकी सहयोग और प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीईओ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था.
Bhabhua News : आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नहीं पहुंचे
निर्देश के बावजूद मध्य विद्यालय भीतरीबांध, बड़कागांव, नौहट्टा, उच्च विद्यालय नौहट्टा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करिगई, कुकुढ़ा, अकोढ़ी और शिवपुर के प्रधानाध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहे. इसे विभागीय आदेश की अवहेलना माना गया है.
24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, वेतन किया स्थगित
बीईओ तेजस्विनी आनंद ने कहा कि तकनीकी सहयोग के लिए आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहना कर्तव्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है. सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है.
स्पष्टीकरण मिलने तक वेतन पर रोक
बीईओ के आदेश के अनुसार संबंधित प्रधानाध्यापकों के 7 जुलाई का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने और उसके निस्तारण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also read : कैमूर में गाय-भैस से भरा स्कॉर्पियो-ट्रक पकराया, रोहतास और कानपुर के चार तस्कर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










