राज्य सम्मेलन की सफलता पर हुई चर्चा

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद में ज्ञान विज्ञान समिति की समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ज्ञान विज्ञान समिति की समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित चांद. शुक्रवार को मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद में ज्ञान विज्ञान समिति की समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार पांडे ने की, जबकि संचालन बिरजू प्रसाद ने किया. बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिनों आयोजित राज्य सम्मेलन काफी शानदार तरीके से संपन्न कराया गया, हालांकि उसमें कुछ कमियां भी रहीं. भविष्य में यदि कोई कार्यक्रम आयोजित होगा तो उसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रशासक विवेक पांडे, गोई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव व मोरवा कुतूवनपुर के किसान रविशंकर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा, जहां प्रतिभागियों की आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया. उन्होंने भविष्य में भी बेहतर सहयोग देने का विश्वास दिलाया. 12वें राज्य सम्मेलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को झोला देकर सम्मानित किया गया. उक्त सम्मेलन के आयोजन में भगवती सिंह मेमोरियल बीएड महाविद्यालय, जिगना का सहयोग प्राप्त हुआ. ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव बिरजू प्रसाद ने आर्थिक, वैचारिक व शारीरिक सहयोग करने वाले सभी साथियों के प्रति आभार जताया. मौके पर अशोक कुमार सिंह, राज नारायण प्रसाद, गोविंद प्रसाद, मीरा देवी, किरण देवी, कैलाश नाथ प्रसाद, श्रीनाथ राम बिंद, प्रिया कुमारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन