गौरा विद्यालय में दीदी की रसोई का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

गौरा गांव में कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा अति पिछड़ा बालिका आवासीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर में जीविका परियोजना अंतर्गत दीदी की रसोई का विधिवत शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. गुरुवार को पहड़ियां पंचायत के गौरा गांव में कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा अति पिछड़ा बालिका आवासीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर में जीविका परियोजना अंतर्गत दीदी की रसोई का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक कुणाल कुमार शर्मा व जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने दीदी की रसोई की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल छात्राओं को स्वच्छ, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करायेगी. बल्कि जीविका दीदियों के लिए स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता का भी सशक्त माध्यम बनेगी. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस व्यवस्था से छात्राओं के स्वास्थ्य, पोषण व जीवनशैली में सकारात्मक सुधार होगी. इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार, प्रबंधक सामाजिक विकास पुष्पेंद्र सिंह, कैंटीन मैनेजर प्रदीप कुमार सोनी, डीकेआर नोडल अमित कुमार सहित जीविका से जुड़ी दीदियां भी उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों ने दीदी की रसोई के संचालन की रूपरेखा, गुणवत्ता मानकों व नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन