Kaimur News : पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :26 May 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस मारपीट के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें परिजनों द्वारा चैनपुर थाना लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया. इस मारपीट के दौरान घर में रखे बक्से से रुपये व गहने भी निकालने की बात सामने आयी है. इस मामले में प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर स्थानीय पुलिस के द्वारा एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित शेरपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति का पुत्र धर्मदेव प्रजापति बताया जाता है. गिरफ्तार आरोपित को पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस घटना से संबंधित आवेदन शेरपुर गांव निवासी किशुन प्रजापति के पुत्र धर्मेंद्र कुमार प्रजापति द्वारा चैनपुर थाने में दिया गया है. आवेदन में बताया है कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के ही महेंद्र प्रजापति और उनके तीन पुत्र धर्मदेव प्रजापति, सोनू प्रजापति व मोनू प्रजापति लाठी डंडा लेकर उनके घर में घुस गये और गाली गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर वे लोग लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया. हल्ला गुल्ला सुनकर उन्हें बचाने के लिए उनके बड़े पिता दूधनाथ प्रजापति आये तो उन लोगों ने उनपर भी हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आयी और वे बेहोश होकर गिर पड़े. उसके चचेरे भाई राजेश कुमार भी जब वहां पहुंचे तो उन लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित धर्मदेव प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन