कुदरा में बाइक सवार दंपती से पर्स झपटकर फरार हुए अपराधी, पांच हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे
घटनास्थल पर बाइक सवार दम्पति | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर जिले में एनएच-19 पर डीहरा गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक दंपती से पर्स छीन लिया. पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. घटना के बाद दंपती ने थाने में मामला दर्ज कराया है.
Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर डीहरा गेट के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार दंपती से अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने महिला का पर्स झपट लिया और फरार हो गये. पर्स में पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड समेत विभिन्न बैंकों से संबंधित जरूरी दस्तावेज रखे थे. घटना के बाद पीड़ित दंपती ने कुदरा थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.
दो बच्चों के साथ सासाराम से भभुआ जा रहे थे दंपती
बताया जाता है कि भभुआ के डभरिया गांव निवासी ओंकार सिंह अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ सासाराम की तरफ से भभुआ जा रहे थे. इसी दौरान डीहरा गेट के पास पीछे से अपाचे बाइक पर सवार अपराधियों ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया. अचानक हुई घटना से बाइक चला रहे ओंकार सिंह अनियंत्रित हो गये और बाइक गिरते-गिरते बची. हालांकि, उन्होंने किसी तरह बाइक संभाल ली, जिससे बड़ी घटना होने से बच गयी.
Also Read : रोहतास: सदर एसडीएम प्रिया रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
छह माह में छिनतई की कई घटनाओं की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार, डीहरा गेट के आसपास बाइक सवार अपराधियों द्वारा राहगीरों को निशाना बनाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. पिछले करीब छह माह के दौरान इस इलाके में कई लोगों के साथ छिनतई की घटनाएं होने की बात कही जा रही है. इससे राहगीरों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.
Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प, अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी आमने-सामने
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना को लेकर पीड़ित दंपती की ओर से कुदरा थाना में आवेदन दिया गया है. कुदरा के प्रभारी थानाध्यक्ष इरफान ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.
Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प, अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी आमने-सामने
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए