नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प, अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी आमने-सामने
नोखा अंचल कार्यलय सह प्रखंड मुख्यालय | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : नोखा प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर है. अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें 884 मतदाता अध्यक्ष का भाग्य तय करेंगे.
Sasaram News : नोखा प्रखंड व्यापार मंडल सहयोग समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी आमने-सामने हैं. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. गांव से लेकर बाजार तक चुनावी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
गांव-गांव पहुंच रहे प्रत्याशी और समर्थक
नामांकन के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. अब समर्थकों की टोली गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रही है. व्यक्तिगत मुलाकात से लेकर बैठकों तक का दौर चल रहा है. एक-एक वोट को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं.
884 मतदाता करेंगे अध्यक्ष के भाग्य का फैसला
इस चुनाव में कुल 884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं की संख्या सीमित होने के कारण एक-एक वोट का महत्व बढ़ गया है. इसी बीच चुनावी चर्चा में एक वोट की कीमत 10 हजार रुपये तक होने की बात भी सामने आ रही है. हालांकि, वोट के बदले रुपये देने या लेने की इस चर्चा की किसी प्रत्याशी अथवा निर्वाचन पदाधिकारी ने पुष्टि नहीं की है. ऐसे में फिलहाल यह बात चुनावी चर्चा तक ही सीमित है.
Also Read : रोहतास: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया सेवा सेतु कैंप
30 सितंबर को मतदान, उसी दिन आयेगा परिणाम
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को मतदान कराया जायेगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. इसके बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा.
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी शेफाली ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराया जायेगा. मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं.
Also Read : सासाराम: नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों ने खुद हटाया धुस चौक पर सिंचाई विभाग की जमीन से अतिक्रमण
चुनावी मैदान में बढ़ी दोनों खेमों की सक्रियता
चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही दोनों खेमों की सक्रियता बढ़ गयी है. प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं. अब 884 मतदाताओं का फैसला व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है, इसका परिणाम 30 सितंबर को सामने आयेगा.
Also Read : ₹2 हजार से अधिक के UPI भुगतान पर MDR को लेकर सासाराम के आभूषण कारोबारियों में चिंता, शुल्क वापस लेने की मांग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए