रोहतास : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया सेवा सेतु कैंप
सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन करने की जानकारी देते जेइ.
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया है. इस कैंप में उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने, योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. इसका उद्देश्य घरेलू बिजली खर्च कम करना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है.
Solar Power Scheme : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सेवा सेतु कैंप लगाया गया. इसका नेतृत्व जेइ पंकज कुमार शर्मा ने किया. उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस कैंप में ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं को योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जा रही है. इसमें उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों से योजना से जुड़ी जानकारी ली.
सोलर पैनल लगाने से कम आयेगा बिजली बिल
जेइ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे घरेलू बिजली खर्च में कमी लाने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. कैंप में लोगों को सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया,योजना के तहत राज्य व केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी,पात्रता और आवेदन के लिए जरूरी कागजात के बारे में बताया गया.
लोगों को दी गयी आवेदन करने की जानकारी
कई उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगाने के बाद बिजली बिल पर पड़ने वाले प्रभाव और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवाल भी पूछे.विभागीय कर्मियों ने उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई.मौके पर मुखिया शशि कुमार,मुखिया प्रतिनिधि शाहिद हुसैन,मानव बल मनोज राम,लाइनमैन राजू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए