रोहतास : सदर एसडीएम प्रिया रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सदर एसडीएम प्रिया रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया और पर्व-त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया. ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Sasaram News : सदर एसडीएम प्रिया रानी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर और अस्पताल की साफ-सफाई का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी भी ली.

विज्ञापन

पर्व-त्योहारों को लेकर अस्पताल को अलर्ट रहने का निर्देश

निरीक्षण के बाद एसडीएम ने आगामी पर्व और त्योहारों के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में की गयी तैयारियों का जायजा लिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि एसडीएम ने आगामी पर्व और त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को हमेशा अलर्ट रहने का निर्देश दिया.

ड्यूटी में लापरवाही पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई

एसडीएम ने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम व अन्य  | Prabhat Khabar Network
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

अंचल कार्यालय में लंबित मामलों को अद्यतन करने का निर्देश

इससे पहले एसडीएम ने अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सीओ श्वेता कुमारी को लंबित मामलों को अद्यतन करने और संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

Also Read : सासाराम: नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों ने खुद हटाया धुस चौक पर सिंचाई विभाग की जमीन से अतिक्रमण

निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस पड़ाव का लिया जायजा

इसके बाद एसडीएम ने निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प, अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी आमने-सामने

महात्मा गांधी चौक पर जाम से निजात दिलाने का निर्देश

एसडीएम ने महात्मा गांधी चौक पर अनावश्यक रूप से लगने वाले सड़क जाम की समस्या का भी जायजा लिया. उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) ओमप्रकाश सिंह को जाम से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर बीडीओ प्रतीक कुमार, सीओ श्वेता कुमारी, नगर ईओ ओमप्रकाश सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार, बीएचएम मतिऊर रहमान ताज, बीसीएम अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Also Read : रोहतास में मां भलुनी भवानी धाम का होगा कायाकल्प, डीएम ने किया सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन