छह मृत व अपंग गृह रक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी देने की मिली स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में भाग लेते डीएम व एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर में अनुकंपा के आधार पर नियोजन को लेकर हुई बैठक में 6 मृत व अपंग गृह रक्षकों के आश्रितों को गृह रक्षक पद पर नियुक्ति की स्वीकृति मिली है. एक आश्रित को शारीरिक ऊंचाई में छूट की भी अनुशंसा की गई है.

विज्ञापन

Kaimur News : शनिवार को जिलाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में गृह रक्षा वाहिनी, कैमूर-भभुआ के छह मृत व अपंग गृह रक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में तीन सदस्यीय समिति के साथ आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सात आवेदन समिति के समक्ष रखे गये

बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियोजन के लिए कुल सात आवेदन समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किये गये. समिति ने सभी आवेदनों की गहन समीक्षा की और संबंधित मामलों में नियमानुसार विचार किया.

Also Read : STF की छापेमारी में दुर्गावती में फैक्ट्री के गोदाम से 27 किलो गांजा बरामद, मालिक हिरासत में

छह आश्रितों के नियोजन प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

समीक्षा के बाद समिति ने छह मृत व अपंग गृह रक्षकों के आश्रितों के अनुकंपा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की. साथ ही, उन्हें गृह रक्षक के पद पर चयन करने का निर्णय लिया गया.

Also Read : कुदरा में बाइक सवार दंपती से पर्स झपटकर फरार हुए अपराधी, पांच हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे

एक आश्रित को शारीरिक ऊंचाई में छूट देने की अनुशंसा

वहीं, एक मृत गृह रक्षक के आश्रित के मामले में शारीरिक ऊंचाई की निर्धारित योग्यता में नियमानुसार छूट प्रदान करने के लिए समिति ने अनुशंसा की. बैठक में पुलिस अधीक्षक कैमूर, वरीय जिला समादेष्टा कैमूर तथा जिला कल्याण पदाधिकारी कैमूर शामिल रहे.

Also Read : भभुआ में सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन