कैमूर में सड़क दुर्घटना: दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Accident

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Accident: कैमूर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए. दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident:(विनोद कुमार सिंह) कैमूर के दुर्गावती स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहिया-खरिगांव पथ पर पंचायत सरकार भवन खमीदौरा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार युवक घायल हो गए.

चार घायल, दो की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी लालू राम के पुत्र श्याम सुंदर राम (लगभग 42 वर्ष) और मोहन राम के पुत्र रमेश राम (लगभग 17 वर्ष) के रूप में की गई है.

दूसरे बाइक सवारों की पहचान नहीं

घटना में शामिल दूसरे बाइक सवारों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

क्षेत्र में हादसों पर चिंता

स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है और यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Also Read:आरा में पुलिस को मिली सफलता: वाहन जांच के दौरान गांजा तस्करी का खुलासा ,पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन