ePaper

Bihar News: कैमूर में खड़ी ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत, यूपी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Updated at : 01 Oct 2024 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
kaimur accident news| Bihar Accident News: Car collides with parked truck in Kaimur, two people killed

घटना में क्षतिग्रस्त कार

Bihar Accident News: कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिलि गांव के समीप खड़ी ट्रक में एक कार टकरा गई जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Accident News: कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिलि गांव के समीप खड़ी ट्रक में एक कार टकरा गई जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई जबकि घायलों को इलाज के लिए कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बता दें कि घायलों की गंभीर स्थिति होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया. मृतक और घायल सभी औरंगाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार वाराणसी से कार सवार सभी चार लोग जहानाबाद जा रहे थे. इसी दौरान मंगलवार की अहले सुबह चिलबिलि गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई.

Also Read: रोहतास में खड़ी ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, राजस्थान के तीन लोगों की मौत, 15 घायल

टक्कर इतना जोरदार की खड़ी ट्रक आगे चली गई

जिसमें घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा से प्राथमिक इलाज के बाद भभुआ रेफर किया गया. लेकिन रास्ता में ही दुसरा कार सवार की भी मौत हो गई. ऐसे में घायल दो लोगों को भभुआ सदर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया. मालूम हो की टक्कर इतना जोरदार हुआ की ट्रक आगे कुछ दूर तक चली गई जबकि कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन