कैमूर: नहर में नहाने को लेकर दो गांवों में झड़प, लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चले, 18 घायल, 16 गिरफ्तार

Author Raju kumar
Updated:
विज्ञापन

घायल अस्पताल में भर्ती

Belav Village Clash : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत बेलाव थाना क्षेत्र में बच्चों के नहाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो गांवों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गया. सरैया टोला और सोनवर्षा गांव के लोगों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें 18 लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Belav Village Clash : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत बेलाव थाना क्षेत्र में बच्चों के नहाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो गांवों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गया. सरैया टोला और सोनवर्षा गांव के लोगों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें 18 लोग घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kaimur News : बच्चों की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम खजुरा सरैया टोला स्थित काली मंदिर नहर में दोनों गांवों के बच्चे नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते अभिभावकों तक पहुंच गई. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई.

Bhabhua News :लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, 18 लोग घायल

मारपीट में दोनों पक्षों के महिला, पुरुष और युवक सहित कुल 18 लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर बेलाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामपुर पीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद छह गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया. चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद दोनों पक्षों ने बेलाव थाने में अलग-अलग आवेदन दिया. सरैया टोला की विगनी देवी ने 20 लोगों को नामजद किया, जबकि सोनवर्षा गांव की प्रमिला देवी ने 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

संयुक्त छापेमारी में 16 आरोपी गिरफ्तार

बेलाव थाना पुलिस ने करमचट और भगवानपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई

बेलाव थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष रोमा कुमारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में चौकीदार की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read : कैमूर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर कर्मनाशा पुल से नीचे गिरा डंपर चालक, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन