Kaimur News : आज से प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में होगी वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

आज से यानी सोमवार से जिले के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों में अध्ययनरत वर्ग एक से आठ वीं तक के छात्रों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी
भभुआ नगर. आज से यानी सोमवार से जिले के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त प्राइमरी तथा मिडिल स्कूलों में अध्ययनरत वर्ग एक से आठ वीं तक के छात्रों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा एक से तीन बजे तक होगी. इस परीक्षा में जिले के लगभग 2 लाख 36 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिका व प्रश्नपत्र वितरित कर दिये गये हैं. गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा इस बार वर्ग आठ से आठ तक की परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तरह ही शिक्षकों को अपने स्कूल की जगह दूसरे स्कूल में वीक्षक बनाकर तैनात किया गया है. = पहले दिन पर्यावरण व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आज से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के लिए विभाग द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जारी शेड्यूल के अनुसार, 10 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए पर्यावरण अध्ययन-सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में कक्षा एक से दो के लिए भाषा (हिंदी/उर्दू) की मौखिक परीक्षा होगी. 11 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए हिंदी/उर्दू तथा दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए हिंदी भाषी के लिए (हिंदी), 12 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच के लिए गणित व कक्षा छह से आठ के लिए भी गणित की परीक्षा होगी. 12 मार्च के बाद 17 मार्च को परीक्षा होगी. 17 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच के लिए अंग्रेजी व दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए अंग्रेजी, 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा छह से आठ के लिए विज्ञान व दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के लिए संस्कृत, 19 मार्च को कक्षा एक व दो के लिए गणित की मौखिक परीक्षा व दूसरी पाली में कक्षा एक व दो के लिए अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा होगी. = वर्ग एक व दो के लिए होगी मौखिक परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूल में वर्ग एक व दो में पढ़ने वाले छात्रों की मौखिक परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए विषयवार प्रश्न पत्र इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपलब्ध होगा. इसके आधार पर स्कूलों में उक्त वर्ग एक व दो की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार होगी. जबकि, वर्ग तीन से आठ तक के छात्रों के लिए लिखित परीक्षा होगी. इस लिखित मूल्यांकन के लिए मुद्रित प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका सभी विद्यालयों में उपलब्ध करा दी गयी है. संकुल स्तर पर होगी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार वर्ग तीन से आठ के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच निकटस्थ कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर या संकुल स्तर पर किया जायेगा. यह कार्य 19 मार्च से शुरू होगा, जो 26 मार्च तक चलेगा. इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के साथ प्रत्येक छात्र-छात्रा के परिणाम को मूल्यांकन पंजी, मूल्यांकन पंजी प्रपत्र में संधारित किया जायेगा व प्रगति पत्र, छात्रों के परिणाम को संधारित करने का कार्य व नामांकन पंजी में छात्र-छात्रा का नाम अंकित करने का कार्य 27 मार्च तक पूरा कर लिया जायेगा. = शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बांटे जायेंगे प्रगति पत्रक वर्ग एक से आठ तक आज से होने वाली परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं का प्रगति पत्रक का वितरण शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के दौरान किया जायेगा. संगोष्ठी सभी विद्यालयों में 29 मार्च को होगी. संगोष्ठी के दौरान प्रगति पत्रक के साथ मूल्यांकित प्रश्न सह उत्तरपुस्तिका भी वितरित किया जायेगा, जो छात्र-छात्राएं अपने साथ अपने घर ले जायेंगे. साथ ही ऐसे अभिभावक जो पीटीएम में आयेंगे, उनके हस्ताक्षर मूल्यांकित प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका प्राप्त करते समय अवश्य लिए जायेंगे. बोले पदाधिकारी– इस संबंध में पूछे जाने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन ने कहा शिक्षा विभाग द्वारा आज से वर्ग एक से आठ तक होने वाली वार्षिक मूल्यांकन की परीक्षा की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. साथ ही उत्तरपुस्तिका व प्रश्न पत्र सभी विद्यालयों में उपलब्ध करा दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




