बाढ़ आपदा लिस्ट में चांद का नाम नहीं देख किसान नाराज

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 29 Nov 2025 4:40 PM

विज्ञापन

विगत दिनों आयी बाढ़ और बरसात से प्रखंड में किसानों के धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था

विज्ञापन

चांद. विगत दिनों आयी बाढ़ और बरसात से प्रखंड में किसानों के धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था, परंतु बाढ़ आपदा लिस्ट में चांद प्रखंड का नाम नहीं होने से किसानों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. जबकि, उस दौरान बाढ़ से निबटने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी भी काफी सक्रिय थे, परंतु लिस्ट में चांद प्रखंड का नाम ही नहीं है. किसानों का कहना है कि जिला कृषि पदाधिकारी व विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी भी बाढ़ से हुई किसानों की फसल के नुकसान को देख चुके हैं, और उसे नजरअंदाज कर दिया गया. इसके कारण लिस्ट में चांद प्रखंड का नाम नहीं आया है. इसकी सूचना मिलते ही पौरा गांव के किसान नेता सुनील सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी, निदेशक और जिला पदाधिकारी से संपर्क कर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि चांद प्रखंड को भी उसमें सम्मिलित किया जाये, नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन