हाटा बाजार में बनेगा पुलिस पिकेट

Published at :31 Jan 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
हाटा बाजार में बनेगा पुलिस पिकेट

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा स्थित प्रजापति वाटिका में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने सभी व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा स्थित प्रजापति वाटिका में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने नगर के व्यापारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने सभी व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही. साथ ही हाटा नगर में पुलिस पिकेट के निर्माण की भी बात बतायी गयी. साथ ही यहां यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी बात उनके द्वारा कही गयी. इस बैठक में काफी संख्या में हाटा बाजार के व्यापारी पहुंचे थे, जहां उनके द्वारा अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया गया. एसपी हरिमोहन शुक्ला द्वारा व्यापारियों की बारी-बारी से बात सुनकर उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया गया. हाटा नगर पंचायत के लोगों को अब जल्द ही बाजार में होने वाले जाम से निजात मिल जायेगी. पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बाजार में अक्सर लगने वाले जाम की स्थिति काफी भयावह है. आये दिन यहां के लोगों को जाम से जूझना पड़ता है. हाटा में ट्रैफिक पुलिस के न रहने के कारण यहां यातायात नियमों का पालन भी नहीं हो पता है, जिससे अक्सर जाम लगने से स्थिति नारकीय हो जाती है. व्यापारियों ने कहा कि इस जाम की वजह से इसका सीधा प्रभाव उनके व्यापार पर पड़ता है. इस पर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि हाटा नगर में जल्द ही ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जायेगी, जिससे यहां के लोगों को जाम से निजात मिलेगी. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था होने के बाद हाटा बाजार में आये दिन लगने वाले जाम पर काबू पाया जा सकेगा. # सीसीटीवी कैमरे से होगी बाजार की निगरानी- हाटा बाजार की निगरानी अब सीसीटीवी से की जायेगी. इसके लिए बाजार के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसकी जानकारी शुक्रवार को हाटा में व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला द्वारा दी गयी. उन्होंने कहा कि हाटा बाजार के मुख्य स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने के बाद बाजार की निगरानी आसानी से हो सकेगी. साथ ही इससे क्राइम कंट्रोल में भी काफी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कमरों के लग जाने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी. #पुलिस पिकेट निर्माण के लिए बताएं उचित जमीन शुक्रवार को व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान एसपी हरिमोहन शुक्ला ने हाटा बाजार में जल्द ही पुलिस पिकेट खोलने की बात कही. व्यापारियों का कहना था की चैनपुर थाना क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार हाटा है. चैनपुर थाने से छह से सात किलोमीटर दूर रहने के कारण पहले यहां काफी अपराधी घटनाएं घटती थी. पुलिस की सक्रियता के कारण आपराधिक घटनाओं पर लगाम तो लगा है, लेकिन पुलिस पिकेट का निर्माण होने के बाद हाटा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी में मदद मिलेगी. पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि आप यहां के स्थानीय हैं तो जमीन के बारे में आपको ज्यादा पता होगा. उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पुलिस पिकेट के निर्माण के लिए उचित जमीन बताएं, ताकि यहां जल्द पुलिस पिकेट का निर्माण किया जा सके. उन्होंने कहा इसके लिए जिलाधिकारी से भी बात की जायेगी. उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप निर्भीक होकर व्यापार करें, यदि व्यापार में किसी भी प्रकार का व्यवधान आता हो तो इसकी जानकारी उन्हें कभी भी दे सकते हैं. इसके बाद विधि सम्मत कदम उठाये जायेंगे. इस बैठक के दौरान एसडीपीओ शिव शंकर कुमार, थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, नगर पंचायत के चेयरमैन रमेश जायसवाल सहित काफी संख्या में व्यापारी व अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन