ePaper

Kaimur News : वाहन के धक्के से बाइक सवार कर्मी की मौत, दूसरा घायल

Updated at : 15 Apr 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : वाहन के धक्के से बाइक सवार कर्मी की मौत, दूसरा घायल

थाना क्षेत्र के डिडखिली स्थित एक होटल के समीप जीटी रोड पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक कंपनी में कार्यरत कर्मी की मौत हो गयी, वहीं दूसरा कर्मी घायल हो गया.

विज्ञापन

कर्मनाशा/दुर्गावती. थाना क्षेत्र के डिडखिली स्थित एक होटल के समीप जीटी रोड पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक कंपनी में कार्यरत कर्मी की मौत हो गयी, वहीं दूसरा कर्मी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, वाराणसी जिले के राजातालाब बीरभानपुर निवासी अतुल सिंह व मड़ुआडीह वाराणसी निवासी एक युवक क्षेत्र स्थित एक पाइप कंपनी में कार्य करते हैं. सोमवार की शाम करीब आठ बजे दोनों कर्मी खाना खाने डिडखिली स्थित एक होटल पर अपनी बाइक से आ रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया, जिसके परिणाम स्वरूप अतुल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. साथ ही घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. इसके साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर मृतक के परिजन थाने पहुंच गये. इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन