भूमिहीनों की धरने के दौरान तबीयत बिगड़ी
रामगढ़ सदर : कई दिनों से डरवन गांव के भूमिहीन अंचल कार्यालय में धरना दे रहे हैं. अधिकारियों द्वारा दिये गये आश्वासन के बावजूद कोई हल नहीं निकलने पर इस भीषण गरमी में अंचल कार्यालय में बैठे हैं. भीषण गरमी के चलते धरने पर कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गयी. आनन-फानन में डॉक्टर बुला […]
रामगढ़ सदर : कई दिनों से डरवन गांव के भूमिहीन अंचल कार्यालय में धरना दे रहे हैं. अधिकारियों द्वारा दिये गये आश्वासन के बावजूद कोई हल नहीं निकलने पर इस भीषण गरमी में अंचल कार्यालय में बैठे हैं. भीषण गरमी के चलते धरने पर कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गयी. आनन-फानन में डॉक्टर बुला कर इलाज कराया गया. शिव मुनि राम, उस्मान धोबी, श्री भगवान राम, बेचू राम, रियाजुद्दीन, कुबेर राम, संतोष राम आदि ने बताया कि 33.60 डिसमिल जमीन 27 व्यक्तियों के नाम से निबटारा नहीं किया गया है.
एक माह पहले हमलोग धरने पर बैठे थे, तो जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह, सीओ को निर्देश दिया था कि मामले को जितनी जल्दी हो सके निबटाया जाये. तब सीओ ने सत्याग्रह कर रहे लोगों को आश्वासन दिलाया था कि 15 दिनों के अंदर सभी भूमिहीनों के बीच सीलिंग की जमीन आवंटित कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










