एसबीआइ से रुपये निकाल कर आ रहे वृद्ध के 18 हजार गायब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर. एसबीआइ भभुआ शाखा से 20 हजार रुपये निकाल कर आ रहे सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी को शातिरों ने चपत लगाते हुए 18 हजार रुपये गायब कर दिये. मोकरी गांव निवासी और झारखंड के पलामू विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हुए सुमेर माली मंगलवार को एसबीआइ शाखा से पेंशन के 20 हजार निकाल वापस गांव लौट […]
विज्ञापन
भभुआ सदर. एसबीआइ भभुआ शाखा से 20 हजार रुपये निकाल कर आ रहे सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी को शातिरों ने चपत लगाते हुए 18 हजार रुपये गायब कर दिये. मोकरी गांव निवासी और झारखंड के पलामू विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हुए सुमेर माली मंगलवार को एसबीआइ शाखा से पेंशन के 20 हजार निकाल वापस गांव लौट रहे थे इस दौरान उन्होंने खर्चे के लिए दो हजार रुपये उपरी जेब में रख लिया था जबकि बाकि के 18 हजार रुपये उन्होंने भीतरी जेब में रख बैंक से नीचे उतर रहे थे इसी दौरान किसी शातिर द्वारा भीतरी जेब को काटते हुए उनके 18 हजार रुपये को गायब कर दिया गया.
जबकि, वृद्ध को रुपये गायब होने का आभास तक नहीं हुआ. घर लौटने के बाद रुपये गायब होने की जानकारी हुई. इसको लेकर उन्होंने नगर थाने में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










