नहीं हो पायेगा पशुओं का टीकाकरण व इलाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्थायी पशुपालन अधिकारी न होने से गड़बड़ायी स्थिति नवंबर में कैंप लगा कर पशुओं की करनी थी जांच भभुआ शहर. पशुपालन विभाग द्वारा सूबे के सभी जिलों में नवंबर माह में जो कार्यक्रम तय किये गये हैं उनमें भेड़ बकरी में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिये टीकाकरण व पशुओं में होने वाले बांझपन […]
विज्ञापन
स्थायी पशुपालन अधिकारी न होने से गड़बड़ायी स्थिति
नवंबर में कैंप लगा कर पशुओं की करनी थी जांच
भभुआ शहर. पशुपालन विभाग द्वारा सूबे के सभी जिलों में नवंबर माह में जो कार्यक्रम तय किये गये हैं उनमें भेड़ बकरी में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिये टीकाकरण व पशुओं में होने वाले बांझपन के इलाज के लिए कैंप लगाये जाने हैं. बावजूद विभाग अभी तक उक्त कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में पूरी तरह असमर्थ है.
जानकारी के अनुसार जो कार्यक्रम प्रदेश द्वारा तय किये गये हैं उन कार्यक्रमों के निमित जिले के सभी प्रखंडों की बैठक कर एक कार्ययोजना बनाने के उपरांत इस कार्यक्रम को करना होगा. विभाग में जिला पशुपालन पदाधिकारी का पद रिक्त होने व किसी अन्य पदाधिकारी को प्रभार नहीं दिये जाने से योजनाओं को संचालित कराने में कई कठिनाइयां आ रही हैं. इसके चलते उक्त कर्यक्रम को कर पाना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










