सदर अस्पताल के पास होता है जलजमाव, मरीज हुए परेशान

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे की दुकानों में घुसा पानी एक माह से अस्पताल के मुख्य द्वार पर लोहे का पुल बनाये जाने से नाला हुआ क्षतिग्रस्त भभुआ सदर. सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर लोहे का पुल बनाये जाने व नाला क्षतिग्रस्त हो जाने से मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है. नाले से निकल रहा गंदा […]

विज्ञापन
सड़क किनारे की दुकानों में घुसा पानी
एक माह से अस्पताल के मुख्य द्वार पर लोहे का पुल बनाये जाने से नाला हुआ क्षतिग्रस्त
भभुआ सदर. सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर लोहे का पुल बनाये जाने व नाला क्षतिग्रस्त हो जाने से मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है. नाले से निकल रहा गंदा पानी सदर अस्पताल की चहारदीवारी से सटकर लगायी गयी दुकानें इसकी चपेट में हैं. पानी जमा रहने से अस्पताल व उस ओर से आने-जाने वाले लोगों खासकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को दिक्कत हो रही है. दिन भर इस सड़क से बड़े अधिकारियों का आना-जाना हो रहा है लेकिन, इस समस्या पर किसी का भी ध्यान नहीं है.
गौरतलब है कि नगर पर्षद द्वारा 2014-15 में नगर विकास योजना मद के लगभग पचास लाख की राशि से एकता चौक से नगर थाना तक मुख्य नाले का निर्माण कराया गया था, जो बेहतर साफ-सफाई नहीं कराये जाने के चलते वह जाम है. एक महीने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल के पूर्वी छोर के मुख्य दरवाजे के समीप नाले पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है.
इसके चलते नाले के बहाव को रोक दिया गया है. ओवरफ्लो कर रहा पानी सड़क पर आ गया है. सदर अस्पताल के समीप चाय-पकौड़ी की दुकान चलानेवाले रंजय, सतार राइन आदि का कहना था कि कई बार नगर पर्षद और पुलिया का निर्माण करा रहे लोगों से इस परेशानी को दूर करने की गुहार लगायी गयी लेकिन, अब तक सुनवाई नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन