प्लेटफॉर्म की रोशनी से संवार रहे कैरियर

Updated:
विज्ञापन

पुसौली स्टेशन में प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे तक पढ़ते हैं युवक आर्थिक तंगी व संसाधनों की कमी के चलते छात्रों ने अपनाया यह रास्ता पुसौली : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आज के युवा बड़े शहरों की ओर रुख करते हैं. खास बात यह है कि उच्च संस्थानों में […]

विज्ञापन
पुसौली स्टेशन में प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे तक पढ़ते हैं युवक
आर्थिक तंगी व संसाधनों की कमी के चलते छात्रों ने अपनाया यह रास्ता
पुसौली : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आज के युवा बड़े शहरों की ओर रुख करते हैं. खास बात यह है कि उच्च संस्थानों में दाखिला लेने के लिए युवा अलग-अलग शहरों को पसंद करते हैं. मगर, ग्रामीण इलाके के होनहार युवा उच्च शिक्षा व प्रतियोगिता की तैयारी कम संसाधनों व आर्थिक कमी के कारण पुसौली स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दुधिया रौशनी में कर रहे है.
गौरतलब है कि पुसौली बाजार के स्टेशन रोड मुहल्ला घटाव व फकराबाद सहित आसपास के अन्य गांव के होनहार युवा कैरियर बनाने के लिए प्रतिदिन शाम छह बजे से आठ बजे तक प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं. यहां की रोशनी में वे लोग पढ़ाई करते हैं.
क्या कहते हैं युवा
प्लेटफॉर्म पर प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले बबलू कुमार कहते हैं कि कुछ युवा बड़े-बड़े शहर में तैयारी के लिये जाते हैं लेकिन, हम सभी लोगों की सोच है कि हमलोग यहीं पर एक जगह बैठ क्विज कर तैयारी करेंगे. इसके लिए हमलोगों प्लेटफॉर्म काे चुना. यहां कम से कम किराया तो नहीं देना पड़ेगा. बिजली की समस्या भी नहीं रहेगी.
बोले स्टेशन मास्टर
पुसौली के स्टेशन मास्टर रवि कुमार ने बताया कि यह अच्छी पहल है. संसाधन के अभाव में मध्यम वर्ग के बच्चे यदि प्लेटफॉर्म की रौशनी में तैयारी करते हैु, तो निश्चित रूप से वह अपने कैरियर के प्रति संवेदनशील होंगे. निश्चित रूप से वह प्रतियोगिता में सफल होंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल सकारात्मक है़ इनसे लोगों को सीख लेनी चािहए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन