तीर्थनगरी में बदला पकड़ीहार

Updated:
विज्ञापन

अध्यात्म. श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में दूर-दराज से उमड़ रहे श्रद्धालु 30 एकड़ से अधिक भूमि पर बना है यज्ञ का पंडाल दो समय के भंडारे में जुटती है हजारों की भीड़ मोहनिया शहर : अनुमंडल मुख्यालय से पांच किमी़ पश्चिम स्थित पकड़ीहार गांव इन दिनों तीर्थ नगरी में तब्दील हो गया है. यहां हो रहे […]

विज्ञापन

अध्यात्म. श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में दूर-दराज से उमड़ रहे श्रद्धालु

30 एकड़ से अधिक भूमि पर बना है यज्ञ का पंडाल
दो समय के भंडारे में जुटती है हजारों की भीड़
मोहनिया शहर : अनुमंडल मुख्यालय से पांच किमी़ पश्चिम स्थित पकड़ीहार गांव इन दिनों तीर्थ नगरी में तब्दील हो गया है. यहां हो रहे यज्ञ में आसपास से काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. दुर्गावती नदी किनारे पर 30 एकड़ में बने यज्ञ पंडाल व मनोरम यज्ञशाला देखने के लिए लोगों जुट रहे हैं.
मुठानी रेलवे स्टेशन से लेकर एनएच टू के मोहनिया व पुसौली की ओर से निजी एवं किराये की गाडियों से लोगों का आने-जाने का तांता लगा रहता है. यज्ञ में सबसे अहम बात है कि सुबह में योग भी कराया जाता है. यज्ञ मंडप को इस कदर सजाया गया है कि सभी व्यवस्था अलग-अलग है. संत को ठहरने से लेकर प्रवचन मडप, भोजन मंडप सहित अन्य व्यवस्थाएं भी हैं. यज्ञ मंडप में लगी लाइटें लोगों को आकर्षित करती हैं. यहां रात भी दिन की तरह लगती है.
गौरतलब है कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शाहाबाद के चारों जिलाें के अलावा यूपी से भी लोग आ रहे हैं. सुविख्यात संत त्रिदंडी स्वामी के शिष्य जीयर स्वामी के चातुर्मास ज्ञान यज्ञ के समापन के बाद श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू हुआ है, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा. भक्त संत जीयर स्वामी के दर्शन के लिए कतार में लग अपनी बारी का इंतजार करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन