कुश्ती दंगल में जुटे यूपी व बिहार के पहलवान

Updated:
विज्ञापन

भभुआ : दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौढ़ा में नदी तट पर आदर्श युवक संघ दुर्गापूजा रामलीला समिति के सौजन्य से गुरुवार को विराट कुश्ती दंगल हुआ. इसमें यूपी व बिहार के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया. कुश्ती का शुभारंभ मसौढ़ा पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कर […]

विज्ञापन
भभुआ : दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मसौढ़ा में नदी तट पर आदर्श युवक संघ दुर्गापूजा रामलीला समिति के सौजन्य से गुरुवार को विराट कुश्ती दंगल हुआ. इसमें यूपी व बिहार के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया. कुश्ती का शुभारंभ मसौढ़ा पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कर किया.
कुश्ती दंगल सुबह दस बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक चला. इसमें तीस जोड़ी से ज्यादा पहलवानों की कुश्ती हुई. दंगल में ज्यादातर पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी. इस दौरान रामगढ़ विधायक अशोक सिंह, बीडीओ रवींद्र कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, समिति के अध्यक्ष वृजानंद शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सचिव बेचन सिंह आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन