श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ा हुजूम

Updated:
विज्ञापन

यज्ञ में शाहाबाद के चारों जिले के साथ यूपी के शामिल हुए लोग 30 एकड़ से अधिक में बना है यज्ञ का पंडाल हजारों लोगों के ठहरने की है व्यवस्था श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ में दिन भर चल रहा है प्रवचन एवं भंडारा मोहनिया शहर : स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय से पांच किमी़ पश्चिम पकड़ीहार गांव में […]

विज्ञापन
यज्ञ में शाहाबाद के चारों जिले के साथ यूपी के शामिल हुए लोग
30 एकड़ से अधिक में बना है यज्ञ का पंडाल
हजारों लोगों के ठहरने की है व्यवस्था
श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ में दिन भर चल रहा है प्रवचन एवं भंडारा
मोहनिया शहर : स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय से पांच किमी़ पश्चिम पकड़ीहार गांव में जलभरी के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ. इसमें शाहाबाद के चारों जिलाें के अलावा यूपी से लोग उपस्थित हो रहे हैं.
गौरतलब है कि सुविख्यात संत त्रिदंडी स्वामी के शिष्य जीयर स्वामी के चतुर्मसी ज्ञान यज्ञ के समापन के बाद श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू हुआ है. यह 16 अक्तूबर तक चलेगा. यज्ञ में सुबह से ही यज्ञ मंडप की फेरी लगाने वाले की भीड़ लग रही है, जो पूरे दिन तक जारी रहती है. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यज्ञ में 12 बजे दिन से 12 बजे रात्रि तक विद्वान संत का प्रवचन हो रहा है. लोगों की इस कदर भीड़ जुट रही है कि थोड़ी सी भी जगह नहीं दिख रही है. भक्त संत जीयर स्वामी के दर्शन के लिए कतार में लग अपने पारी का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार उक्त यज्ञ का जो पंडाल बना है.
वह 30 एकड़ से अधिक जमीन में बनाया गया है, जिसमें संत आवास भोजनालय प्रवचन मंडप यज्ञ मंडप सहित भक्तों का ठहरने जैसे व्यवस्था बनाया गया है. लोगों ने बताया कि 50 हजार से अधिक लोगों को ठहरने की व्यवस्था किया गया है. इसमें लोग यज्ञ की समाप्ति तक रह सकते हैं, जबकि प्रतिदिन आने वाले हजारों भक्तों को प्रसाद का वितरण के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है. भंडारा दिन और रात्रि में भी चलता है. यज्ञ में प्रतिदिन दूर दराज से आये भक्त यज्ञ मंडप का फेरा लेते है और भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते है, जिसके बाद प्रवचन स्थल पर विद्वान संत का प्रवचन सुनते हैं.
सुरक्षा को लेकर सभी जगहों पर वोलेंटियर को तैनात किया गया है. खास कर गाड़ी खड़ा करने से लेकर लोगों को ठहरने की खास व्यवस्था किया गया है. मालूम हो कि दशहरे के दिन मंगलवार को यज्ञ के लिए जलभरी हाथी, घोड़ा गाजा बाजा के साथ लोग कलश हाथ में लिए पकड़ीहार से पैदल दुर्गावती नदी से जल भर पुनः यज्ञ स्थल तक लोग गये थे, जिसमें लोगों की काफी भीड़ देखी गयी थी जिसमें युवती महिलाएं, पुरुष सभी लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन