मोकरी को स्वच्छ बनाने का संकल्प
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुखिया एवं ग्रामीणों के सहयोग से रोज हो रही गांव की सफाई भभुआ(शहर) : स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण स्तर पर लोग खुले में शौच न करने की प्रवृत्ति के प्रति जागरूक होने लगे है. जहां एक ओर जिला प्रशासन ने 25 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है […]
विज्ञापन
मुखिया एवं ग्रामीणों के सहयोग से रोज हो रही गांव की सफाई
भभुआ(शहर) : स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण स्तर पर लोग खुले में शौच न करने की प्रवृत्ति के प्रति जागरूक होने लगे है. जहां एक ओर जिला प्रशासन ने 25 पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है वहीं जनप्रतिनिधि भी अब इसमें बढ़- चढ़ कर हिस्सा ले रहे है. इसी क्रम में सदर प्रखंड मोकरी पंचायत के मुखिया जयशंकर बिहारी ने संकल्प लिया है कि पंचायत को स्वच्छ बनाकर जिले में ही नहीं प्रदेश व देश स्तर पर अपनी पंचायत का स्वच्छ पंचायत के रूप में पहचान बनायेगें.
इस पहल से मोकरी पंचायत युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रहा है. ग्रामीण प्रत्येक दिन गलियों की सफाई व मुंडेश्वरी जाने वाले पथ पर टैकर से पानी ला सफाई कर रहे हैं. मुखिया की इस पहल पर गांव के लोग जागरूक हो गये व इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है. सफाई अभियान में मुरारी कुशवाहा, नित्यानंद उपाध्याय, शौकत अली आदि लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










