एचएम को सहयोग करेंगे शिक्षक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : चैनपुर प्रखंड के हाटा स्थित श्री श्री 108 प्लस टू स्कूल में कई दिनों से चल रहे हेडमास्टर व सहायक शिक्षकों के विवाद को जिला शिक्षा पदाधिकारी रामराज प्रसाद की पहल पर सुलझा लिया गया. डीइओ ने बताया कि सहायक शिक्षक एचएम के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे. एचएम […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : चैनपुर प्रखंड के हाटा स्थित श्री श्री 108 प्लस टू स्कूल में कई दिनों से चल रहे हेडमास्टर व सहायक शिक्षकों के विवाद को जिला शिक्षा पदाधिकारी रामराज प्रसाद की पहल पर सुलझा लिया गया. डीइओ ने बताया कि सहायक शिक्षक एचएम के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे.
एचएम ने स्कूल के कामों मे सहायक शिक्षकों द्वारा सहयोग नहीं किये जाने की बात कही. इस मामले को अब सुलझा लिया गया है. एचएम व सहायक शिक्षकों के साथ एक बैठक की गयी, जिसमें एचएम को यह निर्देश दिया गया कि स्कूल में समन्वय बना कर रखें. सहायक शिक्षकों ने लिखित रुप से स्कूल के कामों में सहयोग करने की बात कही है. शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के िलए िशक्षकों में सामंजस्य जरूरी है़ बच्चों का भविष्य शिक्षकों पर ही िनर्भर है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










