सासाराम-भभुआ को हरा बक्सर व आरा बने विजेता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बालिका वर्ग में एमवी कॉलेज बक्सर व बालक में एचडी जैन कॉलेज आरा को खिताब डेहरी : बंगाली क्लब डालमियानगर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वीकेएसयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन बालिका वर्ग में एमवी कॉलेज बक्सर ने रोहतास महिला कॉलेज सासाराम को 21-02, 21-02 से हरा कर कप पर कब्जा जमा […]
विज्ञापन
बालिका वर्ग में एमवी कॉलेज बक्सर व बालक में एचडी जैन कॉलेज आरा को खिताब
डेहरी : बंगाली क्लब डालमियानगर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वीकेएसयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन बालिका वर्ग में एमवी कॉलेज बक्सर ने रोहतास महिला कॉलेज सासाराम को 21-02, 21-02 से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया. बालक वर्ग में एचडी जैन कॉलेज आरा व एसवीपी कॉलेज भभुआ के बीच खेले गये फाइनल मुकाबले में 21-09, 21-08 का स्कोर कर एचडी जैन कॉलेज आरा विजेता बना.
विजयी टीम के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था. विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी जैन कॉलेज सासाराम के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ओझा के हाथों कप प्रदान किया गया.
मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह के आयोजनों से छात्रों में विजेता बनने का जज्बा आता है. इससे छात्र जीवन के साथ-साथ उनके आनेवाले भविष्य में भी उसका फायदा मिलता है. विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रोहतास उद्योग समूह के प्रशासक एआर वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल का छात्र जीवन में बहुत महत्व है.
शरीर के स्वस्थ्य रहने व कुशाग्र बुद्धि से आप शिक्षा के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकते हैं.फाइनल मैच से पहले खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में आरकेएस कॉलेज डालमियानगर को 21-05, 21-10 से व दूसरे सेमीफाइनल में एसवी कॉलेज भभुआ ने जेएलएन कॉलेज डेहरी को 21-06, 21-06 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाया था. खेल के निर्णायक मंडल में बैडमिंटन के राज्य स्तरीय खिलाड़ी आनंद मौर्य व निशांत थे.
मैच रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका रोहतास जिला बेडमिंटन संघ के पूर्व सचिव इंद्र कुमार बाघा ने निभाई. कार्यक्रम के दौरान जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य रविशरण, प्रो अनिरुद्ध सिंह, रमेश सिंह, सचिदानंद सिंह, उमेश चंद्र सिंह, अजीत कुमार सिंह, नरेंद्र सिन्हा आदि थे. कार्यक्रम के दौरान संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया. जबकि, सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा अध्यक्ष परमानंद ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










