दो ट्रकों की टक्कर में चालक-खलासी घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीछे जा रहे ट्रक ने आगे के ट्रक को टक्कर मारी ट्रक के केबिन में दो घंटे तक फंसा रहा चालक मोहनिया शहर : एनएच टू पर उसरी गांव के पास मोहनिया से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी. इससे चालक व खलासी घायल हो गये. […]
विज्ञापन
पीछे जा रहे ट्रक ने आगे के ट्रक को टक्कर मारी
ट्रक के केबिन में दो घंटे तक फंसा रहा चालक
मोहनिया शहर : एनएच टू पर उसरी गांव के पास मोहनिया से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी. इससे चालक व खलासी घायल हो गये. चालक दो घंटे तक ट्रक में फंसा रहा. काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में उसी भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार उड़ीसा से ट्रक यूपी 65 बी टी 5724 लोहा का क्वाइल लाद कर गाजियाबाद जा रहा था. उसी दौरान उसरी गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में उसने टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि पीछे के ट्रक चालक एवं खलासी घायल हो गये. चालक का दोनों पैर ट्रक के केबिन में फंस गया था. एनएचएआइ व थाने के सहयोग से दो घंटे बाद चालक को गैस कटर से काट कर बाहर निकाला गया. चालक यूपी के बरेली के मो. आरिस एवं खलासी यूपी के शाहाबाद जिला के रामपुर तहसील का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










