पांच नरमुंडों के साथ ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया (कैमूर). कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने छिनतई व डकैती के कई मामलों में तीन बार जेल जा चुके एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. इस बाबा के पास से पांच नरमुंड व कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. बाबा दसौती गांव का धर्मराज गौंड (60) बताया जाता है, जो […]

विज्ञापन
मोहनिया (कैमूर). कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने छिनतई व डकैती के कई मामलों में तीन बार जेल जा चुके एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. इस बाबा के पास से पांच नरमुंड व कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. बाबा दसौती गांव का धर्मराज गौंड (60) बताया जाता है, जो झांड-फूंक के नाम पर लोगों को ठगा करता था.
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी एक महिला के साथ झाड़-फूंक के नाम पर छेड़खानी करने के आरोप में की है. पता चला है कि ढोंगी बाबा के खिलाफ पुसौली के घटाव गांव के पिंटू रावत नामक एक व्यक्ति के भाई व उनकी पत्नी ने झाड़-फूंक के दौरान ठगी व छेड़खानी की शिकायत मोहनिया थाने में की. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी. पिंटू रावत का भाई कई महीनों से बीमार चल रहा था.
उसे जानकारी हुई कि मोहनिया के दसौती में एक बाबा इलाज करते हैं. इसके बाद पिंटू ने बाबा से मुलाकात की. बाबा ने पिंटू से पूजा का सामान खरीदने के नाम पर 17 हजार रुपये लिये, लेकिन केवल लकड़ी की भूसी व आटा से पूजा की गयी.
बाबा ने राधा अग्रवाल रासायनिक दुकान (औरंगाबाद) की रसीद भी दी. एक दिन बाबा ने पिंटू के भाई व उसकी पत्नी को पूजा के बहाने दसौती गांव में बुलाया. रात 10 बजे पूजा शुरू की. पूजा के दौरान महिला को बगल के कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने लगा. इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो, इसकी सूचना थाने को दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन